पाकिस्तानी केंद्रीय जमीअत अहले हदीस के प्रमुख ने कहा है कि तालिबान या आईएसआईएस जो तरीका अपना कर अपराध कर रहे हैं वह सरासर गैर इस्लामी है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तानी केंद्रीय जमीअत अहले हदीस के प्रमुख प्रोफेसर साजिद मीर ने तालिबान और आईएसआईएस के घिनौने अपराधों को सरासर ग़ैर इस्लामी बताते हुए कहा है कि इस्लाम में अपनी बात मनवाने के लिए हत्या, मारधाड़ की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि धांधली देश की सबसे बड़ी समस्या नहीं है बल्कि मेरे निकट अशांति और आतंकवाद देश की सबसे बड़ी समस्या है और इसका दायरा पूरे क्षेत्र में फैल चुका है। उन्होंने कहा कि हम इसे अंतरिक्ष में खड़े होकर हल नहीं कर सकते, इसके लिए हमें भारत, अफ़गानिस्तान और ईरान से अपने मामले सही करने होंगे।
16 दिसंबर 2014 - 17:38
समाचार कोड: 658758
पाकिस्तानी केंद्रीय जमीअत अहले हदीस के प्रमुख ने कहा है कि तालिबान या आईएसआईएस जो तरीका अपना कर अपराध कर रहे हैं वह सरासर गैर इस्लामी है।